सतना में हुआ मंत्री बिसाहूलाल का पुतला दहन
1 min read

सतना में आज नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री बिसाहू लाल सिंह का पुतला दहन किया और शिवराज सिंह से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ये गुस्सा महिलाओं के खिलाफ अनर्गल भाषा का प्रयोग करने पर है, ये पुतला दहन युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण पांडे और झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप गौतम के नेतृत्व में हुआ।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी है, कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे वरना कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
अहेश लारिया ब्यूरोचीफ
भारत विमर्श, सतना