November 8, 2026

श्रद्धालु मंदाकिनी में स्नान कर लगा रहे भगवान कामतानाथ की परिक्रमा

1 min read
श्रद्धालु मंदाकिनी में स्नान कर लगा रहे भगवान कामतानाथ की परिक्रमा
Spread the love

भीषण बाढ़ का असर, पिछले वर्ष की अपेक्षा दीपावली मेले में कारोबार फीका रहने से दुकानदार निराश

चित्रकूट – भगवान राम की धर्मनगरी चित्रकूट में दीपावली मेले के दौरान रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। श्रद्धालु मां मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान कामतानाथ के दर्शन कर परिक्रमा एवं दीपदान कर रहे हैं। रामघाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।
वहीं दूसरी ओर इस वर्ष दीपावली मेले में व्यापारियों को अपेक्षा के अनुरूप कारोबार नहीं मिल पा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दीपावली मेले में कारोबार फीका रहा है। व्यापारियों का मानना है कि आई भीषण बाढ़ का असर श्रद्धालुओं की संख्या और व्यापार पर पड़ा है। दुकानदारों को इस दीपावली मेले से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कारोबार में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई दे रही है।
चित्रकूट के नायब तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 से 8 नवंबर तक अनुमानित 15 से 20 लाख श्रद्धालु चित्रकूट पहुंच चुके हैं।
इसके साथ ही चित्रकूट-कर्वी रेलवे स्टेशन पर भी पिछले वर्षों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की कम आवाजाही देखी जा रही है। हालांकि धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.