चित्रकूट में भक्ति के रंग में रंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
1 min read
आरोग्यधाम में संतों का पूजन-अर्चन कर लिया आशीर्वाद, मंदाकिनी में किया दीपदान, बच्चों को बांटे उपहार।
चित्रकूट – धर्म, आस्था और अध्यात्म की नगरी चित्रकूट में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धार्मिक अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री अपने चित्रकूट प्रवास के दौरान आरोग्यधाम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पवित्र मंदाकिनी नदी में दीपदान कर आस्था की ज्योति प्रज्वलित की। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें उपहार भी भेंट किए। मुख्यमंत्री के दौरे से चित्रकूट में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण नजर आया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धर्मनगरी चित्रकूट के दौरे पर पहुंचे। यहां आरोग्यधाम में उन्होंने संतों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री की संतों के प्रति श्रद्धा और आस्था देखने को मिली। इसके बाद मुख्यमंत्री पवित्र मंदाकिनी नदी पहुंचे, जहां उन्होंने दीपदान किया। मंदाकिनी के तट पर दीपों की रोशनी और धार्मिक वातावरण ने चित्रकूट की आध्यात्मिक छटा को और खास बना दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें उपहार वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर भी उपहार पाकर खुशी देखने को मिली, मुख्यमंत्री के चित्रकूट आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनका यह दौरा धर्मनगरी की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को एक बार फिर केंद्र में ले आया। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का चित्रकूट दौरा भक्ति, आस्था और आत्मीयता के नाम रहा। मंदाकिनी में दीपदान से लेकर संतों के आशीर्वाद और बच्चों के साथ खुशियां बांटने तक, मुख्यमंत्री का हर पड़ाव धर्मनगरी की आध्यात्मिक पहचान से जुड़ा नजर आया।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
