November 11, 2026

नेहा कक्कड़ बनेगी दुल्हन, जानिए कौन है उनका दूल्हा ?

1 min read
Spread the love

नेहा कक्कड़ की शादी की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में तेज हो गई है। शुरुआत में जो मजाक या पब्लिसिटी स्टंट लग रहा था वो अब सच होने जा रहा है, जी हां नेहा रोहनप्रीत की दुल्हन बनने जा रहीं हैं।

ये खबर सोशल मीडिया पर नेहा के एक फेन क्लब ने दी है उन्होंने नेहा और रोहनप्रीत का वेडिंग कार्ड शेयर किया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि दोनों की शादी 26 अक्टूबर को पंजाब में होगी। हालांकि नेहा ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन वे कई दिनों से हिंट जरुर दे रहीं थीं।

लंबे समय से नेहा और रोहनप्रीत के रिलेशन को लेकर बज बना हुआ है, पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों का एक गाना आ रहा है और ये तस्वीरें शेयर करना प्रमोशन का हिस्सा है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों का वैडिंग कार्ड वायरल हो गया है। फैन्स अभी से दोनों को बधाइयां देने लगे हैं, हर कोई इस नई जोड़ी को लेकर खासा खुश नजर आ रहा है।

वहीं दोनों की म्यूजिक वीडियो की बात करें तो नेहू दा ब्याह इसी महीने 21 तारीख को रिलीज होने जा रहा है। जिस अंदाज में म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन किया गया है, वो देख लग रहा है कि रिलीज होते ही ये सुपरहिट होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.