May 7, 2024

ऑस्ट्रेलिया ने 32 रनों से जीता मैच, कोहली ने जड़ा 41वां शतक

1 min read
Spread the love

रांची : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी पलटते हुए भारत को 32 रनों से शिकस्त दे दिया। कप्तान विराट कोहली का 41वां वनडे शतक भी भारतीय पारी की हार टाल ना सका। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रलिया के ओपनरों कप्तान एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाज़ा की धुआंधार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 313/5 रन बोर्ड पर लगा दिए। एरॉन फिंच 93 रन बनाकर आउट हुए वहीं उस्मान ख्वाज़ा ने शतकीय 104 रन बनाए। ग्लेन मेक्स्वेल ने भी ताबड़तोड़ 47 रन बनाए।

भारतीय ओपनिंग पारी ने आज फिर भारतीय फैन्स को निराश किया। रोहित शर्मा 14 रन पर आउट हो गए वहीं शिखर धवन 1 रन ही बना पाए। उसके बाद अंबाती रायडु भी 2 रन पर आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली दूसरी छोड़ पर अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहे मगर एक ओर धोनी (26) केदार जाधव (26) आउट होते चले गए। अंत में कोहली भी 123 रन पर जेम्पा का शिकार बने। उसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। शंकर के (32) रन पर आउट होने के बाद भारत की जीत की उम्मीद भी खत्म हो गई। भारत 48.2 ओवर में 282 पर ऑल आउट हो गया।

ऑस्ट्रलियन बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। पेट कमिंस जो रिचर्डसन एडम जेम्पा को 3-3 विकेट मिले। और नाथन लायन को 1 विकेट हासिल हुआ।

इसी के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 में तब्दील हो गई। आज अगर भारत जीतता तो सीरीज पर उसका कब्जा हो जाता मगर उसे अभी इंतजार करना होगा। भारत को सीरीज जीतने के लिए 1 मैच जीतना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.