June 30, 2026

राज्यपाल लालजी टंडन के टेंट में लगी आग, बाल बाल बचे टंडन

1 min read
Spread the love

प्रयागराज : बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन बाल-बाल बच गए. राज्यपाल लालजी टंडन कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए हुए हैं. जहाँ रात 2.30 बजे उनके टेंट में जबरदस्त आग लग गई. उस वक़्त राज्यपाल सो रहे थे. इस घटना में टेंट पूरी तरह जल गया. राज्यपाल तो किसी तरह बच गए लेकिन उनका मोबाइल, चश्मा, घड़ी और अन्य सामान आग की चपेट में आ गए.

राज्यपाल टंडन कुंभ मेला परिसर के सेक्टर 20 स्थित अरैल इलाके के त्रिवेणी टेंट सिटी में ठहरे हुए थे. घटना के करीब एक घंटे बाद उन्‍हें सर्किट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed