महागठबंधन में शामिल हुई वीआईपी पार्टी, तेजस्वी ने कहा-महागठबंधन होगा मजबूत
1 min read
पटना : आज वीआईपी पार्टी महागठबंधन में शामिल हो गई। महागठबंधन के अंदर एक सप्ताह में दो दल शामिल हुआ है। इसी हफ्ते रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन का दामन थामा था, अब सन ऑफ मल्लाह के नाम से मशहूर मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी भी महागठबंधन का हिस्सा हो गई है। इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुकेश सहनी का स्वागत किया। तेजस्वी यादव ने इस मौके पर कहा कि, ‘मैं मुकेश सहनी, सन ऑफ मल्लाह का महागठबंधन में स्वागत करता हूं, उनके आने से महागठबंधन और मजबूत होगा। साथ ही तेजस्वी यादव ने राजग पर हमला बोलते हुए कहा, ‘एनडीए बिहार में एक भी सीट नहीं जीत पायेगी।
वहीं रालोसपा अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा ने भी प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार पर हमला बोला। साथ ही राजग गठबंधन में सीटों को लेकर भी उपेंद्र कुशवाहा ने सवाल खड़े किये। तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस पर मुकेश सहनी का महागठबंधन में स्वागत किया। इस मौके पर राजद के नेता अब्दुल बारी सिद्दकी के साथ अन्य राजद नेता भी मौजूद रहे।