February 14, 2026

भारत को क्वार्टर फाइनल में मिली जगह, कनाडा को 5-1 से हराया

1 min read
Spread the love

भुवनेश्वर : भारतीय हॉकी टीम ने बेल्जियम की टक्कर भरी ड्रॉ को पीछे छोड़ते हुए कनाडा के साथ हुए मैच में शानदार वापसी की। कनाडा को भारत ने 5-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना जगह पक्का कर लिया। बेल्जियम के खिलाफ एक गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह ने 12वें मिनट में कनाडा के खिलाफ गोल दागकर भारत को बढ़त दिलाई। 46वें मिनट में चिंगलेनसाना सिंह ने एक गोल किया, वहीं 51 वें मिनट में अमित रोहिदास ने भारत के लिए चौथा गोल किया। आज ललित उपाध्याय ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए 2 गोल दागे। ललित ने टीम के लिए तीसरा और अपना पहला गोल 47वें मिनट और दूसरा और आखिरी गोल 57वें मिनट में किया। कनाडा के फ्लोरिस वैन सन ने 39वें मिनट में टीम के लिए पहला और आखिरी गोल दागा।

इस जीत के साथ भारत पूल सी में सबसे अधिक 7 अंक और 9 ग्रेड पाकर सबसे ऊपरी स्थान पर चला गया है। भारत ने 3 मैचों में 2 जीत के साथ 1 मैच को ड्रॉ किया है। भारत को इस जीत के साथ भुवनेश्वर मे होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच में प्रवेश मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *