July 30, 2026

भारत में रहने वाले सभी मुसलमान राम के वंशज: गिरिराज सिंह

1 min read
Spread the love

दिल्लीः विवादित बयान देने में सर्वोपरि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से एक विवादित बयान दिया. उन्होंने भारत में रहने वाले सभी मुसलमानों को राम का वंशज बता डाला है और कहा है कि भारत के मुसलमान प्रभु श्री राम के वंशज हैं मुगलों के नहीं.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जनसंख्या कानून रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे.जहां उन्होंने ये बातें कही.

गिरिराज सिंह ने ये भी कहा कि देश में 54 जिलों में हिंदुओं की संख्या गिरी है और देश के हालात बिगड़ रहे हैं. जहां हिन्दू कम हुए हैं वहा सामाजिक समरसता टूटी है. इस लिए अल्पसंख्यकों की परिभाषा भी बदलनी चाहिए क्योंकि जहां 5 या 10 प्रतिशत हैं वहां भी अल्पसंख्यक, और जहां किसी विशेष समुदाय की 90 प्रतिशत आबादी है वहां भी अल्पसंख्यक ही हैं.

राम मंदिर निर्माण और जनसंख्या कानून पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि हर मोर्चे पर वोट के सौदागर खड़े हैं इसलिए जिस दिन जनभागिता होगी उस दिन राम मंदिर भी बनेगा और जनसंख्या पर कानून भी. साथ ही उन्होंने कहां कि ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ा कानून बनना चाहिए और उनका वोट देने का अधिकार खत्म हो जाना चाहिए. इसके साथ साथ आर्थिक कारवाई भी होनी चाहिए. देश में हर साल 2 करोड़ बच्चे पैदा हो रहे है. इसका मतलब है कि हम हर साल कई ऐसे देश पैदा कर रहे हैं जिनकी जनसंख्या 2 करोड़ के करीब है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed