August 31, 2026

चित्रकूट में बाढ़ के बाद भयानक मंजर, घरों और सड़कों पर फैला मलबा

1 min read
चित्रकूट में बाढ़ के बाद भयानक मंजर, घरों और सड़कों पर फैला मलबा
Spread the love

चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद चित्रकूट में तबाही का भयावह मंजर सामने आया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोगों के घरों, दुकानों और सड़कों पर चारों ओर मलबा ही मलबा दिखाई दे रहा है।
बाढ़ प्रभावित परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। भरत घाट, रामघाट, नायगांव, पुराने थाना के पास में कई लोगों के घरों में रखा खाने-पीने का सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया है, वहीं पहनने के कपड़े और घरेलू उपयोग का सामान भी पानी में खराब हो गया। लोगों का कहना है कि अब उनके पास सिर छुपाने के लिए केवल छत ही बची है, जबकि कुछ परिवारों की तो वह छत भी बाढ़ की भेंट चढ़ गई।
दुकानदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। दुकानों में रखा सामान पानी और मलबे के कारण पूरी तरह खराब हो गया है। बाढ़ की इस तबाही ने लोगों को बेबस कर दिया है और प्रभावित परिवार अब मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं।
चारों ओर फैली तबाही और बर्बादी के बीच लोग प्रशासनिक सहायता के साथ-साथ भगवान से भी इस मुश्किल समय से जल्द राहत मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed