August 24, 2026

26 दिन की बेटी को गोद में लेकर दिया MPPSC इंटरव्यू, बनीं DSP

1 min read
26 दिन की बेटी को गोद में लेकर दिया MPPSC इंटरव्यू, बनीं DSP
Spread the love

सतना – मैहर की वर्षा पटेल ने हौसले और मेहनत की मिसाल पेश की है। वर्षा ने अपनी महज 26 दिन की नवजात बेटी को गोद में लेकर MPPSC इंटरव्यू दिया और सफलता हासिल कर DSP पद के लिए चयनित हुईं। MPPSC 2024 के परिणाम में उन्होंने महिला वर्ग में रैंक-1 हासिल की। प्रसव के बाद आराम और नवजात की देखभाल की जिम्मेदारी के बावजूद वर्षा ने अपने सपने से समझौता नहीं किया। परिवार और पति के सहयोग से वह इंटरव्यू केंद्र पहुंचीं। उनकी सफलता बताती है कि मजबूत इच्छाशक्ति, मेहनत और परिवार के सहयोग से कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *