August 22, 2026

मंदाकिनी नदी में बाढ़ के बाद घाटों की कराई जा रही साफ-सफाई

1 min read
मंदाकिनी नदी में बाढ़ के बाद घाटों की कराई जा रही साफ-सफाई
Spread the love

चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ के बाद घाटों और आसपास की सड़कों पर जमा मिट्टी एवं गंदगी की सफाई का कार्य नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा है। नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह गहरवार की देखरेख में ट्रैक्टर के माध्यम से घाटों और सड़कों पर जमा मिट्टी को हटाया जा रहा है। इसके बाद पानी से धुलाई कर घाटों की सफाई की जा रही है।

सफाई अभियान का उद्देश्य बाढ़ के बाद घाटों पर फैली गंदगी को हटाकर श्रद्धालुओं और आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए आवागमन सुगम बनाना है, ताकि वे आसानी से घाटों तक पहुंच सकें। नगर परिषद की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सफाई कार्य किया जा रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *