October 15, 2026

मैहर में स्कूली एवं मालवाहक वाहनों की सघन जांच, 5 वाहनों पर जुर्माना

1 min read
मैहर में स्कूली एवं मालवाहक वाहनों की सघन जांच, 5 वाहनों पर जुर्माना
Spread the love

मैहर – कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशानुसार बुधवार को जिले में स्कूली वाहनों एवं मालवाहक वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई, जिसमें सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों एवं फिटनेस की गहन पड़ताल की गई। जांच के दौरान 5 वाहनों में आवश्यक कमियां पाई गईं, जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। अभियान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु राहबीर योजना का भी प्रचार-प्रसार किया गया। इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा जिला अस्पताल मैहर एवं कलेक्टर कार्यालय मैहर परिसर में राहबीर योजना से संबंधित बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। इस मौके पर आरटीओ रवि बरेलिया सहित परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.