July 15, 2026

कलेक्टर ने किया आयुष्मान शिविरों का निरीक्षण

1 min read
कलेक्टर ने किया आयुष्मान शिविरों का निरीक्षण
Spread the love

पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के दिए निर्देश
 
सतना – कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को शहर के अमौधा सहित अन्य क्षेत्रों में आयोजित आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत लगाए जा रहे शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविरों में उपस्थित हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजना के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली तथा पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाये, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसडीएम राहुल सिलाडिया, एलआर जांगडे, सहायक श्रमायुक्त संध्या सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नलिनी शुक्ला, शहरी नोडल अधिकारी डॉ. विनीत गुप्ता, जिला सलाहकार अभिषेक सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *