अमावस्या मेले में चोरी करने वाले गिरोह पर चित्रकूट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 महिला सहित 12 आरोपी गिरफ्तार
1 min read
चित्रकूट – अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के खिलाफ चित्रकूट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 महिला सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रेमलाल कुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेश सिंह बंजारे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चित्रकूट निरीक्षक जी.एस. बाजपेयी के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी हैं। इनमें विजय कुमार यादव पिता दिला राम यादव उम्र 32 वर्ष निवासी बलखण्डी नाका ,जितेंद्र राजपूत पिता हरकिशन राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी अवंती नगर , दुर्जेंद्र उर्फ आदर्श चौहान पिता बलवीर चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी कटरा,जितेंद्र सोनी पिता स्व. उमाशंकर सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी पुतला रोहनिया, राजेंद्र कहार उर्फ लाला पिता स्व. बाबूलाल उम्र 40 वर्ष निवासी बलखण्डी नाका लोधा नाका, सलमान उर्फ खान पिता अमिया खान उम्र 22 वर्ष निवासी मोरवा हुसैनपुर, हमीद खान उर्फ राजू पिता कल्लू मंसूरी उम्र 30 वर्ष निवासी छोटी बाजार, अंकित उर्फ मयंक सोनी पिता राजेश सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी बलखण्डी नाका, सलीम खान पिता भूखन खान उम्र 55 वर्ष निवासी बलखड़ी नाका , संत कुमार साहू पिता रामलाल साहू उम्र 52 वर्ष तथा दो महिला आरोपी शामिल हैं।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जी.एस. बाजपेयी, निरीक्षक सतीष मिश्रा, निरीक्षक अभिनव सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार अहिरवार, उपनिरीक्षक प्रीति कुशवाहा, उपनिरीक्षक बी.वी. टांडिया, उपनिरीक्षक नेहा ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक के.पी. पाण्डेय सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
अमावस्या मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
