October 2, 2026

सरयू नदी का पानी रुकने से बढ़ रहा जल स्तर लोगो की बढ़ी चिंता

1 min read
सरयू नदी का पानी रुकने से बढ़ रहा जल स्तर लोगो की बढ़ी चिंता
Spread the love

चित्रकूट – धर्म नगरी चित्रकूट में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। सरयू नदी पर कैनरा बैंक के पास निर्माणाधीन पुल के चलते नदी का पानी रोक दिया गया है, लगातार बारिश होने से जल स्तर बढ़ रहा है जिससे गंदा पानी आसपास के रिहायशी इलाकों में भरने लगा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के कारण पानी को पूरी तरह से रोक दिया गया है जिससे पानी घरों में भरने लगा है । यदि एक दो दिनों में जमा पानी को नहीं निकला गया तो रहना मुश्किल हो जाएगा ।जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। प्रशासन और संबंधित ठेकेदार को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए और पुल निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान करे, जिससे बरसात के मौसम में किसी बड़ी परेशानी से बचा जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.