सतना शहरी क्षेत्र में विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं आधार सुधार शिविर 06 जुलाई 2026 से प्रारंभ
1 min read
सतना – कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला के मार्गदर्शन में 06 जुलाई 2026 से सतना शहरी क्षेत्र के विभिन्न संजीवन अस्पतालों में विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं आधार सुधार शिविरों का आयोजन किया जाएगा।इन शिविरों में सतना नगर निगम के सभी 45 वार्डों के नागरिकों के आयुष्मान भारत निरामय योजना अंतर्गत सभी प्रकार के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक सहित अन्य त्रुटियों का भी मौके पर ही सुधार किया जाएगा, जिससे नागरिकों को एक ही स्थान पर दोनों महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ मिल सके।सभी 45 वार्डों के नागरिकों के लिए निर्धारित संजीवन अस्पतालों की सूची इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है। नागरिक अपने वार्ड के अनुसार निर्धारित शिविर स्थल पर पहुँचकर आवश्यक दस्तावेजों सहित सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाएँ तथा आधार संबंधी त्रुटियों का समय पर निराकरण कराकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।शिविरों के सफल संचालन एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य में अशोक सिंह द्वारा हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।जिला स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वार्ड के लिए निर्धारित संजीवन अस्पताल में उपस्थित होकर इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएँ।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
