October 3, 2026

विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की धन्यवाद यात्रा निकली

1 min read
विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नव निर्वाचित कार्यकारिणी की धन्यवाद यात्रा निकली
Spread the love

सतना – विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, सतना की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने आज 1 जुलाई को धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शाम 4:30 बजे अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक, बिहारी चौक, चौक बाजार, पन्नीलाल चौक, पुराना पावर हाउस, हनुमान चौक, शास्त्री चौक होते हुए लालता चौक में संपन्न हुई।
धन्यवाद यात्रा का व्यापारियों ने दिल खोलकर पुष्प वर्षा, अजगर माला, साफा पहनाकर भब्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर काजू,बादाम, मीठाईया, आइस्क्रीम, मठा, रसगुल्ले, खिला कर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का मुंह मीठा कराया गया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश सखेजा, महामंत्री इंजीनियर मनोज कटारे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, मंत्री मनोज अरोरा, सह मंत्री हिमांशु सिंह अरोरा एवं कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल सहित पूरी कार्यकारिणी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर व्यापारियों से बड़ी संख्या में धन्यवाद यात्रा में शामिल होकर नव निर्वाचित कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई। कार्यक्रम में शहर के अनेक व्यापारी एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों की सहभागिता रही।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.