December 13, 2025

शरीर पर होने बाले तिल मस्सा आदि का फल जानने के लिए क्लिक् करें।

1 min read

शारीरिक अंगों पर होने वाले तिल आदि का फलादेशशरीर पर होने वाले तिलों का फल: शरीर के अंगों पर तिल होना क्या दर्शाता है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार…।

स्त्रीयों के लिए ~

1~ जिस स्त्री के नाक के अग्र भाग पर लाल तिल होता है वह स्त्री रानी होती है ,काले रंग का तिल हो तो अनेक पुरुषो से सम्बन्ध रखती है एवम् जल्द विधवा भी हो जाती है ।

2~ जिस स्त्री के दायें स्तन पर लाल तिल हो वह तीन पुत्री की माता होती है ,यदि बाएँ स्तन पर तिल हो तो एक पुत्र को जन्म होने के बाद बाद विधवा भी हो जाती है और धन का नाश करती है ।

3~ स्त्री की योनि पर दाहिनी और तिल हो तो रानी की तरह जीवन व्यतीत करती है ।

4~ जिसके भौह के मध्य तिल या मस्सा आदि का चिन्ह होता है वह स्त्री अपनी विद्या योग्यता से उच्च पद प्राप्त करती है, यदि ललाट पर काला या चमकीला तिल हो तो वह स्त्री धर्म परायण कुलपति पुत्रवती होती है।

5~ जिस स्त्री के होंठ कंठ बाएं कान या बाएं हाथ पर तिल मस्सा आदि का चिन्ह होता है वह स्त्री गृह लक्ष्मी होती है उसके पहले गर्भ से पुत्र ही होता है पुत्र भी उच्च पद अधिकारी होता है।

6~ जिसके बाएं गाल पर तिल होता है वह अनेक प्रकार के सुखों का भोग करती है ।

7- जिसके आंखों पर लाल तिल होता है वह स्त्री पति को अति प्यारी होती है।

8~ जिसके ह्रदय पर लाल रंग का तिल हो तो वह भाग्यशालिनी होती है।

9- यदि दोनों स्तनों के मध्य में किसी स्त्री के तिल होता है तो वह तीन पुत्र चार पुत्रियों की माता होती है ।

10~ जिसके जंघा पर तिल होता है वह स्त्री दुख भोगने वाली होती है।

पुरुषों के लिए ..

1~ अगर किसी व्यक्ति की बाई आंख पर तिल होता है तो वह औरत से झगड़ा करता रहता है.।

2~ जिसके दाहिनी आंख पर तिल होता है वह अपनी औरत से बहुत प्यार करता है।

3~ जिस मनुष्य के दाएं गाल पर तिल हो वह मनुष्य धन प्राप्त करता है।

4~ जिस मनुष्य के ऊपर के होंठ में तिल हो वह मनुष्य विषय-वासना काम में आसक्त रहता है।

5- जिस मनुष्य के कान पर तिल हो तो उसे मध्यम आयु समझा जाता है अर्थात उसकी उम्र लगभग 65 वर्ष होती है।

6- अगर किसी मनुष्य के नाक पर तिल हो तो मनुष्य के लिए यात्रा कारक होता है।

7- हृदय पर तिल होना बुद्धिमत्ता का सूचक होता है।

8~ अगर किसी व्यक्ति के पसली के ऊपर तिल हो तो वह व्यक्ति डरपोक स्वभाव का होता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *