June 20, 2026

चित्रकूट बस स्टैंड में लगा ट्रांसफार्मर बना हादसे की आशंका, झुके बिजली के खंभों से लोगों को खतरा

1 min read
चित्रकूट बस स्टैंड में लगा ट्रांसफार्मर बना हादसे की आशंका, झुके बिजली के खंभों से लोगों को खतरा
Spread the love

चित्रकूट – सतना बस स्टैंड में सड़क किनारे नाली के बीच लगाया गया ट्रांसफार्मर अब लोगों के लिए खतरे का कारण बनता नजर आ रहा है। अंडरग्राउंड बिजली लाइन के कार्य के दौरान लगाए गए ट्रांसफार्मर के आसपास जलभराव होने से उसे सहारा देने वाले लोहे के खंभे झुक गए हैं। नाली के कारण ट्रांसफार्मर के आसपास लगातार पानी भरा रहता है, जिससे खंभों की स्थिति कमजोर हो गई है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत या स्थान परिवर्तन नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बस स्टैंड होने के कारण यहां दिनभर यात्रियों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही के बावजूद संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। इस संबंध में विद्युत विभाग और प्रशासन को ट्रांसफार्मर एवं झुके हुए खंभों की तत्काल जांच कर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए, ताकि होने वाली घटना से बचा जा सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *