August 8, 2026

विश्व कल्याणार्थ 18 महापुराण यज्ञ का आयोजन

1 min read
विश्व कल्याणार्थ 18 महापुराण यज्ञ का आयोजन
Spread the love

चित्रकूट उप्र – श्री नर्मदेश्वर मंदिर, रुकमा बुजुर्ग लखनपुर, चित्रकूट में विश्व कल्याण की भावना से 18 महापुराण यज्ञ के अंतर्गत चार महापुराणों के सामूहिक मंत्रपाठ एवं हवन का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक पंडित हनुमान प्रसाद शुक्ल शास्त्री के अनुसार, इस अनुष्ठान में 15वां कूर्म महापुराण (17,000 मंत्र), 16वां मत्स्य महापुराण (14,000 मंत्र), 17वां गरुड़ महापुराण (19,000 मंत्र) तथा 18वां ब्रह्माण्ड महापुराण (12,000 मंत्र) का पाठ किया जा रहा है। इन चारों महापुराणों के कुल 62,000 मंत्रों का जप एवं अनुष्ठान विश्व कल्याण के उद्देश्य से संपन्न हो रहा है।
अनुष्ठान का शुभारंभ 17 मई 2026 से हुआ है और इसका समापन 15 जून 2026 को पूर्णाहुति, हवन तथा कन्या एवं ब्राह्मण भोजन के साथ किया जाएगा। हवन का क्रम 7 जून 2026 से प्रारंभ होकर समापन दिवस तक चलेगा।
पंडित हनुमान प्रसाद शुक्ल शास्त्री ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से इस धार्मिक आयोजन में मन, वचन एवं सहयोग के माध्यम से सहभागी बनने की अपील की है।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *