June 20, 2026

अत्यंत महत्वपूर्ण विद्युत आपूर्ति सूचना

1 min read
अत्यंत महत्वपूर्ण विद्युत आपूर्ति सूचना
Spread the love

चित्रकूट – समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 21 जून 2026 (रविवार) को 132 केवी उपकेंद्र मझगवां में ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा आवश्यक वायरिंग एवं अनुरक्षण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्य विद्युत तंत्र को अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
उक्त कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से 132 केवी मझगवां से निर्गत 33 केवी चित्रकूट-1, 33 केवी चित्रकूट-2 एवं 33 केवी मझगामा फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान संबंधित फीडरों से जुड़े शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्य पूर्ण होने के पश्चात विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र पुनः प्रारंभ कर दी जाएगी।
सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पूर्व में ही पूर्ण कर लें तथा विभाग को सहयोग प्रदान करें।
बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु यह कार्य आवश्यक है।
असुविधा के लिए खेद है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *