June 21, 2026

प्राचीन हनुमान मंदिर के आस-पास गंदगी का अंबार, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

1 min read
प्राचीन हनुमान मंदिर के आस-पास गंदगी का अंबार, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
Spread the love

चित्रकूट उप्र – धार्मिक नगरी चित्रकूट स्थित सुप्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर लैना बाबा के आसपास इन दिनों भंडारों के आयोजन के बाद फैली गंदगी से श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है। मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था अपर्याप्त होने से श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं।

चित्रकूट के सुप्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर लैना बाबा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। यहां नियमित रूप से विभिन्न संस्थाओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा भंडारों का आयोजन भी किया जाता है। लेकिन भंडारे के बाद बचा हुआ कचरा और अन्य अपशिष्ट मंदिर के समीप स्थित तालाब तथा आसपास के क्षेत्र में फैल जाता है, जिससे परिसर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है। गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को बैठने, विश्राम करने और आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।

श्रद्धालुओं ने मांग की है कि मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई कराई जाए तथा पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखवाए जाएं साथ ही प्लास्टिक की जगह मिट्टी के बर्तन और हरे पत्तल का उपयोग किया जाए ताकि धार्मिक स्थल की स्वच्छता बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *