November 7, 2026

चित्रकूट के दीपावली अमावस्या मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती

1 min read
चित्रकूट के दीपावली अमावस्या मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती
Spread the love



चित्रकूट – जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चित्रकूट सतना में 6 नवम्बर से 10 नवम्बर 2026 तक आयोजित दीपावली अमावास्या मेले में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने शांति, कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने संपूर्ण मेला क्षेत्र को 11 जोन में विभक्त करते हुये कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। प्रत्येक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को मेला ड्यूटी के दौरान सहयोग प्रदान करने पटवारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार प्रथम जोन (प्रथम मुखार बिंद’ में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक एसडीएम रामपुर बघेलान संदीप परस्ते और नायब तहसीलदार हाटी राजेन्द्र प्रसाद मांझी, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक नायब तहसीलदार रमेश कोल और उपयंत्री रितेश राजपूत, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक प्रबंधक जिला उद्योग राहुल दुबे और सहायक संचालक महिला बाल विकास श्याम किशोर द्विवेदी की डयूटी लगाई गई है। द्वितीय जोन (द्वितीय मुखार बिंद) में प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र कुमार वर्मा, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा लाजरूस केरकेट्टा, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग अभिषेक अहिरवार, लोक निर्माण विभाग अधिकारी विजय मोहन प्रजापति, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक राजस्व निरीक्षक सुरेन्द्र कुमारी, सतीश कुमार त्रिपाठी, की डयूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार ’तृतीय जोन (मेला कंट्रोल रुम)’ में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक तहसीलदार प्रज्ञा दुबे, सहायक यंत्री प्रमोद शुक्ला, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक डिप्टी कलेक्टर सुभाष मिश्रा और सहायक निरीक्षक आशीष कुमार अवस्थी, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक आरआई प्रबुद्ध कुमार शुक्ला और उपयंत्री लोक निर्माण विभाग सूर्यकांत त्रिपाठी की डयूटी लगाई गई है। ’चतुर्थ जोन (भरत घाट)’ में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक एसडीएम सुमेश द्विवेदी और परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास संजय उरमलिया, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार पाण्डेय और आरआई पन्नालाल रावत एवं रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण यशवंत सिंह और वरिष्ठ सहायक निरीक्षक मनोज कुमार गोनकर की डयूटी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप मे लगाई गई है।
इसी प्रकार ’पंचम जोन (हनुमान धारा)’ में तीन पालियों में तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह, उपयंत्री हेमंत तिवारी, सहायक यंत्री प्रमोद उपाध्याय, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केपी पाण्डेय, सहायक यंत्री नर्मदा घाटी विकास राजेश गोटिया, परियोजना अधिकारी रविकांत शर्मा को नियुक्त किया गया है। ’षष्टम जोन (गुप्त गोदावरी)’ में तीन पालियों में नायब तहसीलदार अखिलेश शर्मा, श्रम निरीक्षक देवेन्द्र मोदी, सहायक निरीक्षक सुजीत सिंह, आरआई रजनीश वर्मा, परियोजना अधिकारी विश्राम सिंह, उपयंत्री संकल्प राणा की डयूटी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप मे लगाई गई है। ’सातवां जोन (सती अनुसुइया)’ में तीन पालियों में नायब तहसीलदार मंगलेश्वर सिंह, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अभिषेक उपाध्याय, प्रभारी तहसीलदार सुश्री ज्योति पटेल, परियोजना अधिकारी इन्द्रभूषण तिवारी, उपयंत्री शिवम सिंह, सहायक यंत्री आरके शुक्ला को नियुक्त किया गया है। ’आठवां जोन (अस्थाई बस स्टैंड रजौला)’ में तीन पालियों में सहायक उप निरीक्षक चन्द्रशेखर महरौलिया, उपयंत्री महेश कुमार त्रिपाठी, उपयंत्री दिलीप सिंह, सहायक निरीक्षक एलडी सोनकर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग एके निगम, परियोजना अधिकारी विद्याचरण तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि ’नौवां जोन (पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस)’ में प्रभारी तहसीलदार मणिराज बागरी, मंडी निरीक्षक अभयराज सिंह, सहायक संचालक कृषि रामसिंह बागरी, सहायक निरीक्षक विवेक प्रभाकर, खनिज निरीक्षक आमोद कुशवाहा, आरआई अरूण कुमार वर्मा की डयूटी लगाई गई है।
’दसवां जोन (साक्षी गोपाल मंदिर)’ में नायब तहसीलदार मुकेश साहू, खनिज निरीक्षक रजत यादव, आरआई विवेक यादव, मंडी निरीक्षक तानसेन कोल, उपयंत्री प्रमोद तिवारी तथा ’ग्यारवां जोन (कामदवाटिका परिक्रमा)’ में डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते, सहायक यंत्री राजेश पाण्डेय सहायक यंत्री अनूप सिंह, उपयंत्री सत्यनारायण मिश्रा, सचिव कृषि उपज मंडी करूणेश तिवारी तथा उपयंत्री सुमित कुमार पाण्डेय की ड्यूटी अमावस्या मेला में लगाई गई है। ’रिजर्व दल’ में जिला आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख लालमणि पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री बाणसागर प्रदीप पाण्डेय, मंडी निरीक्षक वीरेन्द्र पाण्डेय, परियोजना अधिकारी रीता द्विवेदी, उपयंत्री रमाकांत त्रिपाठी, उपयंत्री आशीष तिवारी तथा आरआई अजय सिंह को रखा गया है। दीपावली मेला की संपूर्ण व्यवस्था के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सपना त्रिपाठी मो. 7869222333 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही ’कानून संबंधी व्यवस्था’ के ’प्रभारी अधिकारी विकास सिंह मो. 8839494941 (अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट) होंगे। मेला अधिकारी एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझगवां मो. 9354443452 होंगे। साथ ही उनके सहयोग के लिए नायब तहसीलदार चित्रकूट कमलेश सिंह भदौरिया 9425357943 एवं सीएमओ चित्रकूट अंकित सोनी 7987420141 होंगे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.