विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर 21 जून को सतना आएंगे।
1 min read
सतना – मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 21 जून को एक दिवसीय प्रवास पर सतना आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 21 जून की प्रातः 2ः30 बजे महाकौशल एक्सप्रेस से सतना पहुंचेंगे। सर्किट हाउस सतना में विश्राम के पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट जनों से भेंट करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर प्रातः 11 बजे सतना से धारकुंडी आश्रम के लिए प्रस्थान करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष अपरान्ह 4 बजे सतना वापस आकर टाउन हॉल सतना में रॉयल राजपूत संगठन द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह एवं भव्य शौर्य यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष रात्रि 8ः45 बजे सतना से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश
