June 19, 2026

चित्रकूट विकास प्राधिकरण की प्रथम बोर्ड बैठक सम्पन्न

1 min read
चित्रकूट विकास प्राधिकरण की प्रथम बोर्ड बैठक सम्पन्न
Spread the love

चित्रकूट- विकास प्राधिकरण की प्रथम बोर्ड बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में चित्रकूट विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित को गई। बैठक में कलेक्टर एवं सीईओ चित्रकूट विकास प्राधिकरण डाॅ0 सतीश कुमार एस., उपसचिव टीएनसीपी श्रीमती सुप्रिया पेंडसे, एसडीएम मझगवां महिपाल सिंह गुर्जर, असिस्टेंस डायरेक्टर टीएनसीपी विपुल महूले, एस ई एमपीईबी प्रशांत सिंह, ई.ई. पीएचई श्वेतांक चैरसिया, ई.ई. पीडब्लूडी पंकज खराड़ी, सीएमओ अंकित सोनी सहित सीडीए स्टॉफ उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान ’चित्रकूट में टाउनशिप एवं श्रद्धालुओं के लिए अन्य योजना के कार्य किए जाने का निर्णय लिया गया। ’राज्य नगर नियोजन संस्थान भोपाल द्वारा चयनित कल्संटेंट फर्म शैलेन्द्र शर्मा एसोसिएट से अनुबंध किये जाने का निर्णय लिया गया, उक्त फर्म चित्रकूट के विकास कार्यों हेतु प्रोजेक्ट डीपीआर बनाने का कार्य करेगी। ’शासन द्वारा प्रदाय राशि का वार्षिक बजट निर्धारित कर स्वीकृत किया गया। ’शासन द्वारा जारी प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के अनुसरण पर कार्य किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के उपरांत अध्यक्ष श्री यादव एवं कलेक्टर डाॅ0 सतीश कुमार एस. ने कामदगिरि परिक्रमा पर पर्यटन विभाग द्वार चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *