June 19, 2026

गंभीरता और सर्तकता के साथ करें, परीक्षा दायित्वों का निर्वहन

1 min read
गंभीरता और सर्तकता के साथ करें, परीक्षा दायित्वों का निर्वहन
Spread the love

सतना जिले के 7 परीक्षा केन्द्रों में चाक चैबंद प्रबंधों के बीच होगी नीट परीक्षा
केन्द्राध्यक्ष, पुलिस एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो की बैठक

सतना – सतना जिले के 7 पर्रीक्षा केन्द्रों पर 21 जून रविवार को अपरान्ह 2 बजे से 5ः15 बजे तक नीट यूजी 2026 की परीक्षा चाक चैबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। सतना के सात परीक्षा केन्द्रों में कुल 2912 परीक्षार्थी शामिल होंगें। परीक्षा की गोपनीयता, संवेदनशीलता और उच्च महत्व को देखते हुये मजबूत सुरक्षा और लाजिस्टिकल व्यवस्था के बीच परीक्षा के सुचारू संचालन के उद्देश्य से सीईओं जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष, पुलिस अधिकारी तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की आवश्यक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस मौके पर एसडीएम सुमेश द्विवेदी, लक्ष्यराम जांगडे, डिप्टी कलेक्टर संदीप परसते, तहसीलदार राजेश सिंह, सुजीत नागेश शैलेन्द्र बिहारी शर्मा, यादवेन्द्र मणि, केन्द्राध्यक्ष प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल, डाॅ. ए.के. पाण्डेय, गोपाल कृष्ण सेठ, राजकुमार विश्वकर्मा, रश्मि भट्नागर, नीलम सिंह भी उपस्थित रहे।
सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नीट की परीक्षा अत्यंत संवेदनशील और उच्च महत्व की है। सभी परीक्षा कार्य में संलग्न अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ करें। परीक्षा कार्य की सुचिता और पवित्रता को बनाये रखे। परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था के सभी नार्म और परीक्षा आयोजन संबंधी दिशा निर्देशों का दृढता से पालन करें। परीक्षा के नोडल सिंटी र्कोआिर्डनेटर सूर्यकान्त पाठक ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल या किसी प्रकार का डिवाइस ले जाना शख्त प्रतिबंधित है।
परीक्षार्थियों की क्लोज कैंपस में फिक्सिंग की जाएगी। परीक्षार्थियों को प्रातः 11 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, इसके साथ ही सभी जांच और परीक्षण के बाद दोपहर 1ः30 बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में निर्धारित टेबल पर बिठा दिया जाएगा। परीक्षा ठीक 2 बजे प्रारंभ होकर शाम 5ः15 बजे तक चलेगी। इसके पहले पूर्ण सुरक्षा के साथ दोपहर 1ः30 बजे प्रश्न पत्र परीक्षा केदो पर पहुंचाये जाएंगे। इसी प्रकार परीक्षा संपन्न होने के पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं को गहन सुरक्षा व्यवस्था के साथ नोडल केन्द्र तक पहुंचाया जाएगा। इन गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम से मैपिंग और वीडियो ग्राफी की जाएगी। यह गाड़ियां परीक्षा केंद्र से नोडल केंद्र तक बीच में कहीं रोकी नहीं जा सकेंगी। सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह ने कहा कि फोर्स का डिप्लॉयमेंट प्रातः 10 बजे तक पूरा हो जाए। इसके साथ ही सभी केंद्राध्यक्ष पानी, छाया, टॉयलेट, फस्र्ट एड सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें। सतना जिले में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल व्यंकट क्रमांक 1 सतना, शासकीय कन्या महाविद्यालय सतना, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 1, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, पीएम श्री एक्सीलेंस शासकीय ऑटोनॉमस पीजी कॉलेज, पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल सतना और पीएम श्री शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल व्यंकट क्र.2 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *