गाँव की बेटी ने बढ़ाया पूरे क्षेत्र का मान
1 min read
गाँव की बेटी ने बढ़ाया पूरे क्षेत्र का मान
मैहर – शालनी द्विवेदी पिता दिनेश कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम ढबरई, इटमा, तहसील मैहर, जिला मैहर ने MPPSC Assistant Professor (Geography) 2024 परीक्षा में Rank 36 प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है
यह उपलब्धि केवल आपके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ग्राम ढबरई, मैहर क्षेत्र और जिले के लिए गर्व का विषय है। आपकी मेहनत, लगन, अनुशासन और संघर्ष ने यह सिद्ध कर दिया है कि सपने चाहे किसी छोटे से गाँव में देखे जाएँ, यदि उनमें मेहनत और आत्मविश्वास का साथ हो तो वे निश्चित रूप से पूरे होते हैं। यह सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का हौसला देगी।


भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
