June 19, 2026

चित्रकूट में सीवर का गंदा पानी सड़कों पर

1 min read
चित्रकूट में सीवर का गंदा पानी सड़कों पर
Spread the love

घटिया निर्माण पर उठे सवाल

चित्रकूट – नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 स्थित रजौला बिजली पावर हाउस के पास इन दिनों सीवर का गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। सीवर लाइन के निर्माण में भारी अनियमितताएं और घटिया गुणवत्ता का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते यह समस्या बार-बार सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि संबंधित निर्माण एजेंसी जनक एंड पांचाल कंपनी की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। तो वहीं लोगों ने बताया है कि पहली बारिश में सड़कों और सीवर लाइन का यह हाल की निकलना मुश्किल हो रहा तो आगे क्या होगा साथ ही करोड़ों के विकाश कार्य पर भी आरोप लगाया है। एवं
रहवासियों ने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराने, जलभराव की समस्या खत्म करने तथा निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *