August 5, 2026

चित्रकूट के संत अपनी समस्या को लेकर बैठ गए थाने के सामने बीच सड़क पर

1 min read
चित्रकूट के संत अपनी समस्या को लेकर बैठ गए थाने के सामने बीच सड़क पर
Spread the love

कुटिया का ताला तोड़ कब्जा करने का लगाया आरोप

चित्रकूट – संत रामदास अपनी समस्याओं को लेकर इधर उधर भटक रहे थे और जब किसी ने उनकी समस्या को कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ तो वह आज सुबह चित्रकूट थाने के सामने बीच सड़क पर घंटों बैठे रहे। रामदास ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी कुटिया आरोग्यधाम स्थित नई बस्ती में है और उनकी कुटिया में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं

यह भी बताया कि जब मैं अपने इलाज के लिए बाहर गया तो कब्जाधारियों ने मेरी कुटिया का ताला तोड़ कर अंदर रखा पूरा सामान बाहर फेंक दिया और मुझे परेशान किया जा रहा है। मेरे साथ हो रही समस्या को कोई सुनने तक को तैयार नहीं है इसी कारण मैं थाने के सामने सड़क में बैठा था और अगर मेरी समस्या नहीं सुनी गई तो मैं अपनी प्राण त्याग दूंगा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *