खरीफ फसल की बुआई को देखते हुए किसानो के लिए डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश जारी
1 min read
खरीफ फसल की बुआई को देखते हुए किसानो के लिए डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश जारी
भोपाल – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को जारी पत्र के अनुसार, खरीफ सीजन की शुरुआत के मद्देनजर किसानों, अनिवार्य सेवाओं और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के लिए डीजल की उपलब्धता बनाए रखना बेहद जरूरी है। जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पूर्व में जारी आदेश के क्लॉज (कंडिका) 2 में ढील दी है, जिसके तहत अब सभी जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर डीजल आपूर्ति को लेकर आवश्यक निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।
भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश।
