June 19, 2026

चित्रकूट जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनाया गया 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

1 min read
चित्रकूट जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनाया गया 12वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Spread the love

चित्रकूट उप्र – आज प्रातः 6:00 बजे रामघाट चित्रकूट में जिलाधिकारी चित्रकूट की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में चल रहे योग सप्ताह कार्यक्रम की कड़ी में योगाभ्यास कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर महंत श्री दिव्य जीवन दास जी महाराज रामघाट डॉ आशुतोष तिवारी नोडल अधिकारी आयुर्वेद डॉक्टर दिलीप सिंह पटेल जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर योग प्रशिक्षक श्री महेश श्रीवास श्री राजधार यादव एवं श्रीमती मंजू केशरवानी के द्वारा शासन द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया जिसमें मुख्य रूप से आयुष विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं महिला पतंजलि समिति चित्रकूट तथा अन्य तीर्थ यात्री एवं आम जनमानस की उपस्थिति रही इस योग कार्यक्रम में सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया लगभग 300 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया मंच संचालन डॉक्टर आशुतोष तिवारी ने किया एवं 21 तारीख को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य सम्मेलन की जानकारी दी सभी से अनुरोध किया की सभी लोग 21 जून को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में अवश्य उपस्थित हो कार्यक्रम के अंत में महंत दिव्या जीवनदास जी ने सभी को नित्य योग करने के लिए कहा एवं बताया कि योग करने से शरीर एवं मन दोनों शांत होते हैं।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *