October 10, 2026

कार चालक को हेलमेट नहीं पहनने का भेजा चालान, यातायात पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर

1 min read
कार चालक को हेलमेट नहीं पहनने का भेजा चालान, यातायात पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर
Spread the love


कार के नंबर पर बाइक की फोटो लगाकर भेजा ऑनलाइन चालान, वाहन मालिक ने जांच के बाद उठाए सवाल

भोपाल – मध्य प्रदेश यातायात पुलिस (भोपाल) की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजधानी भोपाल में एक कार चालक को हेलमेट नहीं पहनने का ऑनलाइन चालान भेज दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि चालान कार नंबर MP04YB4121 पर भेजा गया, जबकि उसमें बाइक की फोटो संलग्न थी और हेलमेट नहीं लगाने का उल्लंघन दर्शाया गया था। जानकारी के अनुसार यह ऑनलाइन चालान कुछ महीने पहले निशान मैग्नाइट कार मालिक के मोबाइल पर भेजा गया था। जिसका (चालन नंबर – MP4196893260326115271 ) बताया गया है। नोटिफिकेशन में जल्द चालान जमा करने के निर्देश भी दिए गए थे। हालांकि वाहन मालिक ने काफी समय बाद जब चालान की जांच की, तब उन्हें पता चला कि यह गलत तरीके से जारी किया गया है। इस घटना के बाद यातायात पुलिस की ऑनलाइन चालान प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार बड़ी संख्या में ऑनलाइन चालान जारी किए जा रहे हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कई अन्य चालान भी त्रुटिपूर्ण हो सकते हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी ऑनलाइन चालान का भुगतान करने से पहले उसकी पूरी जांच जरूर करें और आवश्यकता पड़ने पर यातायात पुलिस से संपर्क करें।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.