October 8, 2026

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भरतकूप मंदिर में पर्यटन विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण

1 min read
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भरतकूप मंदिर में पर्यटन विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Spread the love

चित्रकूट उप्र – जिलाधिकारी पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षकअरुण कुमार सिंह ने भरतकूप मंदिर में कराए गए पर्यटन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक पर्यटन आर के रावत ने निरीक्षण के दौरान बताया कि भरतकूप मंदिर में पर्यटन विकास के अंतर्गत यात्री शेड, बाउंड्री वॉल, सोलर लाइट, गेट, शौचालय, हाल, भंडारग्रह आदि का निर्माण कराया गया है, यात्रियों के बैठने हेतु बेंच का कार्य अवशेष है उसको पूरा कराया जा रहा है

जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के अवर अभियंता को निर्देश दिए कि चबूतरा का सौन्दर्यीकरण कराया जाए तथा नारियल तोड़ने का भी स्थान बनाया जाए उन्होंने कहा कि कूप की अच्छी तरह साफ सफाई भी कराई जाए मंदिर परिसर को साफ स्वच्छ रखा जाए, शौचालय का संचालन सही तरीके से कराया जाए यहां पर जो पानी की व्यवस्था है उसको ठीक किया जाए तथा शौचालय को बंद ना रखा जाए

दिव्यांग महिला पुरुष की जो शौचालय बने हैं उन पर पेंटिंग कराई जाए, भरतकूप मंदिर के रास्ते में जो मकान बने हैं उन लोगों से सहमति लिया जाए कि उनको यहां से हटाकर यात्री शेड बनवाकर दुकान रखने हेतु आवंटित कराया जाएगा, महंत भरतकूप मंदिर ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत मंदिर में पानी के लिए कनेक्शन कराया जाए,

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि मंदिर की बाउंड्री वाल के बाहर जो सड़क पर अबैध दुकानें हैं उनको तत्काल हटवाया जाए, तत्पश्चात् जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने भरतकूप मंदिर में भारत जी की विधि विधान से पूजा अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने भरतकूप मंदिर क्षेत्र में लगे जनगणना के प्रगणकों से जनगणना कार्य के बारे में भी जानकारी की तथा उन्होंने कहा कि मंदिर की भी जनगणना करें यह छूटने न पाए

निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक पर्यटन आर के रावत, यूपीपीसीएल कार्यदाई संस्था के अवर अभियंता, थानाध्यक्ष भरतकूप उपेंद्र प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

भारत विमर्श उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.