November 21, 2026

चित्रकूट देव प्रबोधनी एकादशी पर मन्दाकिनी के कई घाट रहे सूने

1 min read
चित्रकूट देव प्रबोधनी एकादशी पर मन्दाकिनी के कई घाट रहे सूने
Spread the love

चित्रकूट – भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट मे देव प्रबोधनी एकादशी के दिन मन्दाकिनी नदी घाट दीपों और जगमगाती लाइटों से रौशन किया जाता था लेकिन इस वर्ष भरत घाट, राघवप्रयाग घाट सुने पड़े हुए हैं इन घाटों मे नगर परिषद के द्वारा साफ सफाई तक नहीं कराई गई तो वहीं देखा जाए तो नवमठा घाट मे नगर परिषद ने साफ सफाई कराई है और राजपरिवार के द्वरा घाट मे दीप प्रज्वलित किए गए और गायन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया साथ ही उत्तर प्रदेश के राम घाट मे भी रंगोली और साज सज्जा की गई है। इसको लेकर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन शर्मा ने कहा है की देव उठनी एकादशी के दिन विगत वर्षों से नगर परिषद व्यवस्थाएं करती थी लेकिन इस वर्ष नहीं की गई जो यह भारतीय परंपरा के विपरीत है तो वही चित्रकूट के पूर्व विधायक निलांशु चतुर्वेदी ने कहा है की दीपावली मेले मे हम सभी व्यस्त रहते हैं इस लिए देव उठनी के दिन हम सभी दीपदान करते हैं और घाटों को सजाते हैं लेकिन इस वर्ष नगर परिषद के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है इस लिए अगले वर्ष से हम सभी एक – एक दीपक लाएँगे और घाटों को दीपों से सजा कर दीपावली मनाई जाएगी । ऐसी मानता है कि वनवास काल में प्रभु श्री राम राघव प्रयाग घाट में स्नान पूजा अर्चना किया था इसका उल्लेख ग्रंथों और रामचरित मानस कथाओं में भी है लेकिन ऐतिहासिक और पौराणिक घाट उपेक्षित रहा ।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.