पुस्तक लेखन, प्रकाशन और पाठकीयता के बदलते सरोकारों पर होगा विमर्श
1 min read
मप्र उर्दू अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का होगा विमोचन, 25 मई को संस्कृति भवन में आयोजन
भोपाल – मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा साहित्य, लेखन और पाठकीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 मई 2026 को शाम 6 बजे मुल्ला रमूज़ी संस्कृति भवन स्थित मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अकादमी द्वारा प्रकाशित तथा अकादमी के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन एवं विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय “पुस्तक लेखन, प्रकाशन और पाठकीयता के बदलते सरोकार” रखा गया है, जिसमें साहित्य और प्रकाशन जगत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। बदलते समय में पाठकों की रुचियों, डिजिटल माध्यमों के प्रभाव तथा पुस्तक संस्कृति के नए आयामों पर वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मो. नौमान खान करेंगे, जबकि प्रसिद्ध साहित्यकार शीन काफ निजाम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन इकबाल मसूद द्वारा किया जाएगा। अकादमी ने साहित्य प्रेमियों, लेखकों, पाठकों एवं उर्दू भाषा में रुचि रखने वाले नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश।
