October 9, 2026

गंगा दशहरा पर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जिलेभर में होंगे आयोजन

1 min read
गंगा दशहरा पर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जिलेभर में होंगे आयोजन
Spread the love

सतना – मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार 25 मई 2026 को गंगा दशहरा के अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” के अंतर्गत जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान 19 मार्च से 30 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है। प्रत्येक जिले में गंगा दशहरा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होंगे। पहले चरण में जन सहयोग से जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्य जैसे कुओं, तालाबों, नहरों और बावड़ियों की साफ-सफाई व जीर्णाेद्धार, घाटों की सफाई तथा अनुपयोगी बोरवेल/ट्यूबवेल पर रिचार्ज पिट निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके बाद शाम को दूसरे चरण में गंगा दशहरा पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिले में कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला स्व सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय वार्ड में छोटे-छोटे कार्यक्रमों के साथ जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और नगरीय क्षेत्र में जहां नगर निगम हैं। वहां आयुक्त नगर निगम और जहां नगर निगम नहीं है वहां परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास प्राधिकरण नोडल अधिकारी होंगे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.