May 20, 2026

अमकुई के भटवां टोले की पेयजल समस्या हुई दूर

1 min read
अमकुई के भटवां टोले की पेयजल समस्या हुई दूर
Spread the love

कार्यपालन यंत्री और टीम ने किया भ्रमण तीनों हैण्डपम्प का कराया सुधार

सतना – कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर कार्यपालन यंत्री पीएचई श्वेतांक चौरसिया, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों ने सतना जिले के अमकुई गांव का निरीक्षण किया और अपने सामने ही अमकुई गांव की पेयजल समस्या को दूर कराया। सतना के अमकुई गांव में पेयजल संकट गहराने की सूचना को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पेयजल समस्या निराकृत करने के निर्देश दिये थे। सोमवार को कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अपनी टीम के साथ जनपद पंचायत नागौद के अमकुई गांव पहुंचे और वहां जल स्त्रोतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमकुई गांव में 43 हैण्डपंप स्थापित पाये गये जिनमें वर्तमान में 31 चालू हैण्डपंप तथा जल स्तर गिरने से 13 हैण्डपंप बंद पाये गये। मौके पर ही ग्राम भटवां टोले के 3 हैण्डपंपों का सुधार कर पेयजल आपूर्ति बहाल की गई। इसी प्रकार जल स्तर गिरने से बंद हुए हैण्डपंपों की सुधार के लिए राइजर पाइप बढाकर जल आपूर्ति के प्रयास किये जायेंगे। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि अमकुई गांव में पेयजल का संकट दूर कर दिया गया।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *