May 20, 2026

आंगनवाडी केन्द्र में बच्चों का पंजीयन और उपस्थिति बढायें-कलेक्टर

1 min read
आंगनवाडी केन्द्र में बच्चों का पंजीयन और उपस्थिति बढायें-कलेक्टर
Spread the love

मैहर – कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कहा कि जिले के सभी 980 आंगनवाडी केन्द्रों में लक्षित बच्चों का पंजीयन और उपस्थिति बढाने के प्रयास किये जाये। उन्होंने कहा कि आंगनवाडी साफ और स्वच्छ रहे, ताकि बच्चों में आंगनवाडी केन्द्र के प्रति आकर्षण बढे। बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं को दिये जाने वाला पोषण आहार समय पर प्राप्त हो। जिला कार्यक्रम अधिकारी और सीडीपीओ निरंतर आंगनवाडी केन्द्र का भ्रमण निरीक्षण कर पोषण व्यवस्थाओं में सुधार लाये। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्टर ने यह निर्देश दिये।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास राजेन्द्र बांगरे ने बताया कि जिले में मैहर में 2 और अमरपाटन तथा रामनगर में 1-1 परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पोषण ट्रैकर के आधार पर कुल 980 आंगनवाडी केन्द्रों में से 977 केन्द्र 16 से 24 दिन के बीच खुले पाये गये हैं। इन आंगनवाडी केन्द्र में हाट कुक, मील 15 दिन तक 85 प्रतिशत और 21 दिन तक 75 प्रतिशत वितरण आंगनवाडी केन्द्रों में पाया गया है। कलेक्टर ने टेक होम राशन का वितरण 46 प्रतिशत पाये जाने पर इसे बढाने के निर्देश दिये। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एनआरसी में 90 बच्चों के लक्ष्य के विरूद्ध 100 बच्चे भर्ती किये गये हैं। जिले में 3 एनआरसी का वार्षिक लक्ष्य 720 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि राज्य आयोजना मद से 2024-25 में 6 आंगनवाडी केन्द्र भवन स्वीकृत हुए है। जबकि मनरेगा से 19 आंगनवाडी भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मैहर जिले में 112 आंगनवाडी केन्द्रों को सक्षम आंगनवाडी केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है। जिनमें मैहर 1 में 26, मैहर 2 में 21, अमरपाटन में 27 और रामनगर में 38 आंगनवाडी केन्द्र शामिल है। इन आंगनवाडी केन्द्रों में बिजली और नल कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed