चित्रकूट के पंच प्रयाग घाट पर शराब पीते 7 युवक गिरफ्तार, बोलेरो जीप और अंग्रेजी शराब जब्त
1 min read
चित्रकूट – पंच प्रयाग घाट सती अनुसुइया में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे थे, जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की, जहां 07 व्यक्ति शराब के नशे में पाए गए।नशे की हालत में होने के कारण उनके बोलने में अस्पष्टता थी और उनकी सांसों से शराब की तेज गंध आ रही थी, जो वहां मदिरापान करने के उद्देश्य से ही एकत्रित हुए थे।पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम क्रमश, अजय द्विवेदी 28 वर्ष पिता चन्द्रदत्त द्विवेदी, दीपू पाण्डेय 28 वर्ष पिता माता प्रसाद पाण्डेय, अमन पाण्डेय 16 वर्ष पिता सोमदत्त पाण्डेय, सौरभ द्विवेदी 23 वर्ष पिता कृष्ण अवतार द्विवेदी, सुभम द्विवेदी 24 वर्ष पिता नवल किशोर द्विवेदी, संजय कुमार तिवारी 32 वर्ष पिता सत्यनाराण तिवारी और सूरज उर्फ कृष्णकान्त मिश्रा 16 वर्ष पिता बद्री प्रसाद मिश्रा बताया। सभी आरोपी सकरौली, थाना पहाड़ी, जिला चित्रकूट, उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। मौके से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक खुली बोतल सिग्नेचर अंग्रेजी शराब मात्रा 750 ML, कीमत 940 रुपये, एक बोतल सिग्नेचर अंग्रेजी शराब आधी खाली मात्रा 375 ML, कीमत 480 रुपये, एक बोतल किंगफिशर बियर अधभरी मात्रा 650 ML, कीमत 250 रुपये, 08 नग प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास कीमत 20 रुपये, 08 नग सिगरेट सहित मूवमेंट कंपनी की एक डिब्बी कीमत 50 रुपये, 2 नग अधजली सिगरेट और एक प्लास्टिक की 2 लीटर वाली बोतल जिसमें करीब एक लीटर पानी था जिसे जब्त किया। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक बोलेरो जीप क्रमांक UP96C5216, चेसिस नंबर MA1XA2GHKC5J54250, इंजन नंबर GHC4J22237 को भी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान बोलेरो चालक अजय द्विवेदी द्वारा वाहन के वैध दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस पेश नहीं किए गए, जिससे चालक द्वारा धारा 130/177(1) व 130/177(3) एम.व्ही. एक्ट का उल्लंघन करना पाया गया, इसके अतिरिक्त सभी आरोपियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान कर धारा 36(बी) आबकारी एक्ट का उल्लंघन किया गया। चूंकि आरोपियों का अपराध जमानतीय और 07 वर्ष से कम की सजा का है, इसलिए मौके पर ही धारा 35(3) बी.एन.एस.एस. की नोटिस तामील कराकर उन्हें न्यायालय में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया। पुलिस ने थाने वापसी पर अपराध सदर कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
