May 19, 2026

कामता बस्ती रोड में जल -भराव समस्या का अब तक नहीं हुआ कोई निदान

1 min read
कामता बस्ती रोड में जल -भराव समस्या का अब तक नहीं हुआ कोई निदान
Spread the love

चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01, कामता बस्ती में पिछले तीन महीनों से सड़क और घरों के सामने गंदा पानी भरे होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि बरसात से पहले ही स्थिति खराब है, ऐसे में आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।
इस संबंध में हमारे द्वारा पूछे जाने पर नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी ने पूर्व में बताया था कि नई सड़क बनने से पुरानी बस्ती की सड़क का लेवल नीचे हो गया है, जिसके कारण पानी जमा हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क निर्माण कर लेवल बराबर किया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या खत्म हो सकेगी।
हालांकि अब तक सड़क का लेवल बराबर करने का कार्य शुरू नहीं हुआ है और न ही भरे हुए गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद अधिकारी वार्डों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और केवल कार्यालय तक सीमित हैं।
वहीं सीएमओ द्वारा भी जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से जल्द जलनिकासी एवं सड़क सुधार कार्य कराने की मांग की है। साथ ही ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नगर परिषद अधिकारी की बात इंजीनियर और कर्मचारी नहीं सुनते है या फिर वो करना नहीं चाहते हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *