पंचायत एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिये प्रेक्षक नियुक्त
1 min read
मतदाता सूची का 18 जून को होगा अंतिम प्रकाशन
सतना –पंचायतों एवं नगरीय निकायों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम के पर्यवेक्षण के लिये प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जून को होगा। आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया है कि जिला इंदौर के लिये श्री डी.पी. तिवारी, आगर-मालवा के लिये श्री कृष्ण मोहन गौतम, बैतूल के लिये श्री एस.पी.एस. सलूजा, मऊगंज के लिये श्री ए.के. सिंह, डिण्डोरी के लिये श्री शैलेन्द्र कियावत, शहडोल के लिये श्री नीरज दुबे, हरदा के लिये श्री डी.डी. अग्रवाल, अनूपपुर के लिये श्री नरेन्द्र सिंह परमार, निवाड़ी के लिये डॉ. श्रीकांत पाण्डे, ग्वालियर के लिये श्री अरुण तोमर, सीधी के लिये श्री एस.एन. रूपला, नर्मदापुरम के लिये श्री निसार अहमद, रीवा के लिये श्री अरुण पाण्डे और रायसेन के लिये श्री शशि भूषण सिंह को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। ये सभी प्रेक्षक से.नि. भा.प्र.से. अधिकारी हैं। इसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अनूप तिवारी को कटनी, श्री अनंत नारायण अरोड़ा को सतना, श्री प्रकाश व्यास को खरगोन, श्री राजा सिंह परिहार को शिवपुरी, श्री मदन सिंह ठाकुर को भिण्ड, श्री मदनलाल कौरव को देवास, श्री शरद कुमार श्रोत्रि को दमोह, श्री ए.आर.एन. गुप्ता को मैहर, श्री व्ही.के. चतुर्वेदी को सागर और श्री पी.के. वर्मा को नरसिंहपुर का प्रेक्षक तथा से.नि. अतिरिक्त सचिव जीएसटी श्री एस.डी. रिछारिया को दतिया जिले का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
