मझगवां में लू का कहर, गर्मी से गस्त खाकर गिरा बुजुर्ग की मौत
1 min read
मझगवां – आसमान से बरसती आग और थपेड़े मारती लू अब जानलेवा साबित होने लगी है। सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोटवा के एक अधेड़ की भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की मझगवां बाजार में अचानक तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय जनों द्वारा उसे समुदाईक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां उसे डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया, मृतक की पहचान ग्राम मोटवा निवासी देवराज सिंह गोंड उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है,जो कि घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए मझगवां बाजार आए हुए थे। दोपहर के वक्त बाजार में खरीददारी करने के दौरान अचानक बढ़ते पारे और तीखी धूप के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
