फार्मर रजिस्ट्री सेचुरेशन के लिए चलाया जायेगा अभियान
1 min read
मैहर – कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री सेचुरेशन के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और कृषि, तहसीलदार तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि मैहर जिले में एग्री स्टेक पोर्टल पर फार्मर रजिस्ट्री बकेट क्लेमिंग कार्य की जिले में प्रगति 30 प्रतिशत से भी कम है जो कि अत्यंत न्यून है। राज्य शासन के निर्णय अनुसार फार्मर रजिस्ट्रेशन नम्बर से लिंक कुल भूमि के अनुपात में ही फसलों का उपार्जन हो रहा है तथा ई विकास पोर्टल के माध्यम से किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। किसानों की शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने ग्राम पंचायत पर शिविर लगाये जाये और निर्धारित शिविर से एक दिन पूर्व किसानों को फार्मर आईडी बनवाने, छूटे हुए खसरों को जोडने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में आने के लिए मुनादी से सूचना कराये। फार्मर रजिस्ट्री और बकेट क्लेमिंग से वंचित किसानों की शत-प्रतिशत निजी भूमि को फार्मर रजिस्ट्री से लिंक किया जाये। किसानों को इन शिविरों में आधारकार्ड, भू स्वामित्व प्रमाण, खसरा-खतौनी, मोबाइल नम्बर, समग्र आईडी, मृत किसान की स्थिति में परिजनों द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य परिजन की सहमति पत्र लाना आवश्यक होगा। शिविरों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिविरों के संचालन और कार्य की प्रगति के लिए संबंधित तहसीलदार उत्तरदायी होंगे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
