May 5, 2026

सड़क किनारे पड़ी बालू-गिट्टी से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह

1 min read
सड़क किनारे पड़ी बालू-गिट्टी से हादसे का खतरा, जिम्मेदार बेपरवाह
Spread the love

चित्रकूट – थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद वार्ड क्रमांक 12 ग्रामोदय विश्वविद्यालय रजौला बिजली पावर हाउस के पास सड़क किनारे पड़ी कई महीनों से गिट्टी और बालू का ढेर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन गया है। यह स्थान सड़क के मोड़ पर होने के कारण दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है, जहां वाहन अचानक फिसल सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन न तो इसे हटाया गया और न ही किसी प्रकार की चेतावनी लगाई गई है। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *