कामता बस्ती रोड में जलभराव की समस्या को लेकर नगर परिषद अधिकारी ने दिया आश्वासन
1 min read
चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 01, कामता बस्ती में पिछले तीन महीनों से सड़क और घरों के सामने गंदा पानी भरे होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो गया और निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
इस समस्या पर नगर परिषद के अधिकारी अंकित सोनी ने बताया कि नई सड़क बनने से पुरानी बस्ती की सड़क का लेवल नीचे हो गया है, जिससे पानी जमा हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क का निर्माण कर लेवल बराबर किया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या खत्म हो सके।अब देखना यह कि जल बाहराव की समस्या से बस्ती वासियों को नगर परिषद अधिकारी निजात दिला पाएंगे या नहीं?


जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
