7 मई से शुरू होंगी बोर्ड की द्वितीय परीक्षाएं
1 min read
सतना – माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 का आयोजन 7 मई से किया जाएगा। परीक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी गिरीश अग्निहोत्री ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा की गोपनीय सामग्री सतना जिले में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-01 से तथा मैहर जिले में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से सुबह 11 बजे केन्द्राध्यक्षों को वितरित की जाएगी। सतना जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। जिनमें कक्षा 10वीं के 4465 परीक्षार्थी एवं कक्षा 12वीं के 4148 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी प्रकार मैहर जिले में 8 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें कक्षा 10वीं के 1873 परीक्षार्थी एवं कक्षा 12वीं के 1781 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश
