वंदेमातरम के साथ हुई कार्यालयीन कामकाज की शुरूआत
1 min read
वंदेमातरम के साथ हुई कार्यालयीन कामकाज की शुरूआत
सतना – मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार फरवरी माह के प्रथम कार्य दिवस सोमवार को कलेक्ट्रेट में कार्यालयीन कार्यों की शुरुआत राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के गायन से हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रुप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया।
इस मौके पर आयुक्त नगर निगम श्री शेर सिंह मीना,सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह,एसडीएम श्री राहुल सिलाडिया, श्री सुमेश द्विवेदी, श्री जितेंद्र कुमार वर्मा,श्री सुभाष मिश्रा,डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप परस्ते सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश
