May 3, 2026

स्टेट कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन जिले के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते

1 min read
स्टेट कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन जिले के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीते
Spread the love

सतना – मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित एमपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर गर्ल्स-बॉयज स्टेट कराते चैंपियनशिप के पहले दिन जिले के 6 खिलाड़ियों ने भाग लेकर 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। वहीं जिले के आर्यन प्रताप ने कैडेट 50 किलो से कम भार की फाइट और मानस शुक्ला ने जूनियर काता वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। धैर्य कुशवाहा ने जूनियर वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। तीनों ही खिलाड़ी वर्तमान में मध्य प्रदेश मार्शलआर्ट्स एकेडमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं।
इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता, जो जून माह में देहरादून में आयोजित होगी, के लिए प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा। यह संगठन वर्ल्ड कराते फेडरेशन से मान्यता प्राप्त भारत की एकमात्र इकाई है, और यहां जीते गए पदक आगामी अधिकृत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए आधार बनेंगे।
मेडल विजेताओं में अदिति शर्मा, धान्या सोनी और नूपुर की तिकड़ी ने टीम काता स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 48 किलोग्राम जूनियर गर्ल्स फाइट स्पर्धा में अदिति शर्मा ने लगातार तीन राउंड जीतकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन कड़े मुकाबले में मामूली अंतर से हारकर रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार उत्कर्ष सेन ने जूनियर बॉयज 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक जीता।
आयुष प्रताप सिंह और अच्युत सिंह ने भी अच्छा प्रयास किया, हालांकि वे पदक से वंचित रह गए।
जिले के मुख्य प्रशिक्षक एवं नेशनल रेफरी सेंसाई अंबुज सिंह ने प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं कोच के रूप में आदित्य प्रताप सिंह और राहुल सिंह ने खिलाड़ियों का बेहतरीन मार्गदर्शन किया। अगले दो दिनों तक सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स की प्रतियोगिताएं होंगी।

इस सफलता पर सतना जिला कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष राजललन सिंह, संरक्षक पुष्कर सिंह तोमर, गिरीश अग्रवाल, शैंकी कैला उपाध्यक्ष पदम रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, गणेश चौधरी, संयुक्त सचिव संजीव मिश्रा अनुषा सिंह, सरल बेदी, रितुपर्णा सिंह, रामायण सिंह परिहार, राजनीत दिनकर, अभिमन्यु सिंह, अभिजीत सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, नमन उपाध्याय, अभय सिंह भदोरिया, राहुल सिंह, आशीष पटेल, आरपीएस मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है, और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

अहेश लारिया ब्यूरोचीफ भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *