October 9, 2026

आरती के दौरान मंदाकिनी नदी में नाव पलटी: पुलिस ने लोगों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को बचाया, रामघाट पर हुआ हादसा

1 min read
आरती के दौरान मंदाकिनी नदी में नाव पलटी: पुलिस ने लोगों की मदद से सभी श्रद्धालुओं को बचाया, रामघाट पर हुआ हादसा
Spread the love

चित्रकूट उप्र – जिले के रामघाट पर मंदाकिनी नदी में शनिवार शाम आरती के दौरान एक नाव पलट गई। नाव में सवार सभी श्रद्धालु नदी में गिर गए, लेकिन पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
हादसे के तुरंत बाद, ड्यूटी पर तैनात सिपाही शिवम मिश्रा, रविंद्र राठौर, जंग बहादुर और लल्लू बिन्द ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने स्थानीय नाविकों और नागरिकों की सहायता से सभी श्रद्धालुओं को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव पलटते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई थी। बचाई गई महिलाओं में से एक की पहचान सुनीता प्रेहान, पत्नी नरेंद्र प्रेहान, निवासी चितरंजन पार्क, नई दिल्ली के रूप में हुई है। अन्य श्रद्धालुओं के नामों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.